{"_id":"5cbcad45bdec2214380c501f","slug":"61555868997-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूमा में हादसे के बाद ऊंचाहार होकर चलाई जा रही दो गाडिय़ां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूमा में हादसे के बाद ऊंचाहार होकर चलाई जा रही दो गाडिय़ां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। कानपुर के पास रूमा में पूर्वा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है। इससे कई ट्रेनों का संचालन ऊंचाहार होकर किया जा रहा है।
दुर्घटना के बाद रविवार को प्रयाग-कानपुर रूट पर चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के दोनों फेरों को रद्द किया गया था। दुर्घटना के बाद मरम्मत कार्य चल रहा है, जिससे ट्रैक अभी पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो सका है।
इस वजह से दूसरे मार्गों की दो रेलगाड़ियां ऊंचाहार होकर चलाई जा रही है। इनमें गाड़ी संख्या 12559-अप शिव गंगा एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 22434-डाउन आनंद सुहेल देव एक्सप्रेस को ऊंचाहार होकर चलाया गया।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक आरएस यादव का कहना है कि दोनों ट्रेनें रात में गुजरी थीं। अभी दूसरी किसी गाड़ी के इधर से निकलने की कोई सूचना नहीं है। निरस्त की गई ट्रेन भी चला दी गई है।