फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जल्द दौड़ेगा शहर का विकास

जल्द दौड़ेगा शहर का विकास

Wed, 20 Feb 2019 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
जल्द दौड़ेगा शहर का विकास
रायबरेली। जल्द ही एसडीएम सदर के रूप में नई ईओ की तैनाती होगी। इससे शहर का रुका हुआ विकास कार्य जल्द दौडे़गा। सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होगा तो साफ-सफाई भी बेहतर होगी।
विज्ञापन



अमर उजाला की खबर का संज्ञान में लेते हुए नवागत डीएम नेहा शर्मा ने प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र भेजकर एसडीएम सदर को नए ईओ के रूप में तैनाती करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन



माना जा रहा है कि डीएम के प्रमुख सचिव को पत्र लिखने के बाद इसी सप्ताह एसडीएम सदर को नगर पालिका का चार्ज मिल जाएगा। नियमित ईओ की तैनाती न होने के कारण शहर में विकास कार्य बाधित चल रहे हैं। करीब दस करोड़ रुपये के प्रस्ताव अटके पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के 34 वार्डों में विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका के पास है। यहां पर तैनात रहे ईओ मुशीर अहमद के इलाहाबाद स्थानांतरण किए जाने के बाद प्रियंका मिश्रा को नए ईओ की जिम्मेदारी दी गई है।


प्रियंका को रायबरेली के अलावा अमेठी जिले की नगर पालिका गौरीगंज, नगर पालिका जायस और रायबरेली जिले की नगर पंचायत सलोन का चार्ज दिया गया है।


ऐसे में विकास कार्य ठप चल रहे हैं। 19 फरवरी के अंक में अमर उजाला ने नियमित ईओ की तैनाती न होने से विकास कार्य ठप होने की खबर प्रकाशित की तो नवागत डीएम नेहा शर्मा ने उसे तुरंत संज्ञान लिया।


डीएम ने मामले को इस तरह गंभीरता से लिया कि उन्होंने प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र लिखकर जल्द एसडीएम सदर को चार्ज देने की सिफारिश कर दी। ऐसे में उम्मीद जग गई है कि जल्द विकास कार्य पटरी पर आएंगे और उसका फायदा शहर की ढाई लाख आबादी को मिलेगा।



अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेते हुए प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र लिखकर एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी को नगर पालिका रायबरेली का ईओ के पद का चार्ज देने की सिफारिश की गई है। उम्मीद है कि इसी हफ्ते इसका आदेश भी आ जाएगा।
नेहा शर्मा, डीएम, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed