{"_id":"6b09d5314a6db3fcc0029cd4","slug":"305-couples-were-married-in-a-mass-wedding-ceremony-raebareli-news-c-101-1-slko1033-173069-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सामूहिक विवाह में 305 जोड़ों का हुआ ब्याह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सामूहिक विवाह में 305 जोड़ों का हुआ ब्याह
Sat, 28 Nov 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
खीरों क्षेत्र के बसिगंवा स्थित खेल मैदान पर आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मौजू
रायबरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को खीरों स्थित बसिगवां खेल मैदान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार कुल 305 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
विभिन्न क्षेत्रों से आए जोड़ों में शिवगढ़ के 90, महराजगंज के 75, बछरावां के 110, नगर पंचायत शिवगढ़ के 18, नगर पंचायत बछरावां के 10 और नगर पंचायत महराजगंज के 02 जोड़े शामिल थे।
इस अवसर पर मंत्री दिनेश सिंह ने कहा कि यह दिन सभी नवविवाहित जोड़ों के जीवन में नई खुशियों, आशाओं और संकल्पों का शुभारंभ है। उन्होंने बछरावां विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में शिवगढ़, महराजगंज और बछरावां की बेटियों के हाथ पीले होते देखना हम सभी के लिए गर्व और प्रसन्नता का क्षण बताया।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अंजूलता ने बताया कि आज के आयोजन में 305 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सभी नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित विवाह अनुदान और गृहस्थी की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी आरवी सिंह, डीडीओ वर्षा सिंह, क्षेत्राधिकारी लालगंज सुजीत राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा, मुकेश सिंह और आशीष पांडेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।