{"_id":"5b2d41534f1c1b6c4d8b81d3","slug":"61529692499-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुर ब्रेड व मीना रस्क के निर्माता समेत 32 लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुर ब्रेड व मीना रस्क के निर्माता समेत 32 लोगों पर मुकदमा
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुर ब्रेड व मीना रस्क के निर्माता समेत 32 पर मुकदमा
रायबरेली। लखनऊ की विधि विश्लेषक प्रयोगशाला जांच में नमूने फेल होने के बाद मधुर ब्रेड व मीना रस्क के निर्माता समेत 32 लोगों पर मुकदमा किया गया है।
इसमें मुंबई में बनी रेडबुल एनर्जी ड्रिंक के निर्माता व विक्रेता भी शामिल हैं। एफएसडीए ने एडीएम (प्रशासन) के कोर्ट में मुकदमे करके मिलावटखोरों पर अधिक से अधिक जुर्माना कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।
एफएसडीए के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जिलेभर में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने सील कर विधि विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा था।
दो माह पहले ही जांच रिपोर्ट आ गई थी। जांच में नमूने फेल होने पर दुकानदारों व निर्माताओं को नोटिस देकर जवाब मांगा था। कई लोगों ने जवाब भी नहीं दिया।
मामले में एफएसडीए ने एडीएम कोर्ट में जुर्माने के लिए मुकदमा कराया है। रेडबुल एनर्जी ड्रिंक का नमूना फेल होने पर इसके निर्माता रेडबुल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अंधेरी कुर्ला रोड मुंबईव अनमोल बेकरी गुरुनानक नगर पर मुकदमा किया गया है।
मधुर ब्रेड का नमूना फेल होने पर निर्माता मनमोहन फूड्स, अमावां रोड, रतापुर व उमेश कुमार पर मुकदमा किया गया है। मीना रस्क का नमूना फेल होने पर निर्माता मीना फूड प्रोडक्ट्स, अमरई लखनऊ व विक्रेता जितेश कुमार पर मुकदमा हुआ है। बतीशा रोल में निर्माता शिव ट्रेडर्स कासगंज रोड लखनऊ व सुनील कुमार पर मुकदमा किया गया है।