फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सरेनी विस के भाजपा विधायक को मिली वाट्सअप पर धमकी, मांगी रंगदारी

सरेनी विस के भाजपा विधायक को मिली वाट्सअप पर धमकी, मांगी रंगदारी

Wed, 23 May 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
सरेनी विस के भाजपा विधायक को मिली वाट्सअप पर धमकी, मांगी रंगदारी
सरेनी विधायक को मेसेज भेज मांगी 10 लाख रंगदारी
विज्ञापन



रायबरेली/लालगंज। सरेनी विधानसभा सीट सेभाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह को व्हाट्सएप पर मेसेज कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।


एमएलए के पीआरओ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर धमकी भरा वाला संदेश वायरल किया तो हड़कंप मच गया। व्हाट्सएप में भेजे गए संदेश में कहा गया है कि परिवार की सुरक्षा चाहते हो तो तीन दिन के अंदर 10 लाख रुपये की व्यवस्था करो।


विधायक व उनके परिवार को दी गई धमकी की जानकारी से पुलिस अफसर भी सकते में आ गए। विधायक ने एसपी को फोन पर मामले की जानकारी दी।


साथ ही लखनऊ जाकर डीजीपी से मिलकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। विधायक की तहरीर के आधार पर लालगंज कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


धमकी कहां से आई और किसने दी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। लालगंज के गौरा रूपई निवासी व सरेनी से भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के व्हाट्सएप पर धमकी भरा वाला संदेश आया।
विज्ञापन



धमकी भरा संदेश पढ़ते ही विधायक के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने एसपी शिवहरि मीणा को घटना की जानकारी दी। एसपी ने लालगंज पुलिस को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद विधायक सीधे लखनऊ पहुंच गए और अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर डीजीपी ओपी सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।


डीजीपी ने विधायक को विश्वास दिलाया कि वे घबराएं नहीं, उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है।


सीओ डलमऊ विनीत सिंह ने बताया कि विधायक के व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी गई तहरीर के आधार पर लालगंज कोतवाली में केस दर्ज करा दिया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed