{"_id":"5a36bc244f1c1bf4688c1cc9","slug":"61513536548-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किक बॉक्सिंग के स्टेट मुकाबले में जिला प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किक बॉक्सिंग के स्टेट मुकाबले में जिला प्रथम
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किक बॉक्सिंग के स्टेट मुकाबले में जिला प्रथम
रायबरेली। रायबरेली मार्शल आर्ट क्लब के किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में रूबी ने 35 से 38 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल, मानसी सिंह ने 38 से 42 भार वर्ग में गोल्ड मेडल, अनुपमा नायक ने 29 से 32 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल, प्रिया ने 56 से 60 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल, अभिषेक पाल ने 40 से 43 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल और विनीता ने 41 से 44 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
किक बॉक्सिंग के जिला सचिव डॉ. अताउर रहमान ने बताया कि मेरठ में हुई किक बॉक्सिंग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। रायबरेली मार्शल आर्ट क्लब के सचिव क्षितेंद्र शास्त्री व अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साह वर्द्धन करते हुए आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। अखंडदीप सोनकर ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपनी बेहतरीन फाइट का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में जिले को प्रथम स्थान दिलाया। आशीर्वाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष सिंह ने खिलाड़ियों की जीत पर खुशी जताई और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।