{"_id":"5a00b17b4f1c1bce408b511c","slug":"61509994875-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 दिसंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 दिसंबर से
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 दिसंबर से
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वर्ष 2018 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होंगी। इस संबंध में जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन मान्यता प्राप्त हाईस्कूलों एवं इंटरमीडिएट कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को डीआईओएस कार्यालय से सोमवार को निर्देश भेजा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारी लाल ने बताया कि इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के परीक्षकों के माध्यम से कराई जाएंगी। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं गत वर्ष की भांति विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के अनिवार्य विषय नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य संपन्न कराएंगे और परिषद की वेबसाइट पर अंक ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इस कार्य के लिए 15 दिसंबर से वेबसाइट क्रियाशील हो जाएगी। ब्यूरो