फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   61 women honored including teachers, entrepreneurs

शिक्षिकाओं, उद्यमियों समेत 61 महिलाएं हुई सम्मानित

Tue, 09 Mar 2021 01:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
61 women honored including teachers, entrepreneurs
रायबरेली। ‘अमर उजाला’ की पहल पर नगर पालिका परिषद के सहयोग से हुई महिलाओं की चौपाल में शिक्षिकाओं, उद्यमियों समेत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 61 महिलाओं को सम्मान से नवाजा गया तो उनके चेहरे खिल उठे। सम्मानित होने वाली महिलाओं में दो सफल उद्यमी रूपा गुप्ता और रजनी सक्सेना भी शामिल रहीं। इसके अलावा राजकीय फल संरक्षण केंद्र की मधुमिता चक्रवर्ती, सुनीता विश्वकर्मा, रूबीना बानो, कहकशां अंजुम व शिवानी गौतम का माल्यार्पण भी हुआ।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों की शिक्षिकाओं और मीना मंच की सुगमकर्ताओं में तनवीर सुल्ताना, सौदामिनी सिंह, पूनम देवी, रूबीना खातून, शुचिता श्रीवास्तव, रितु चौहान, वंदना यादव, दीक्षा अवस्थी, प्रीती सिंह, गरिमा शर्मा, अंजू देवी, प्रतिभा सिंह, तलत जहां, संतोष कुमारी, ऊषा रानी, अफसाना परवीन, करुणा, गजाला तबस्सुम, अनुराधा वर्मा, दीप्ति सिंह, गीता सिंह, सुषमा सिंह, सुमन द्विवेदी, ममता, वंदना त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रजनी खत्री, सना आफरीन, वर्तिका सोनकर, सरिता सिंह, भारती सिंह, प्रतिभा देवी, शालिनी मिश्रा, प्रिया तिवारी, विभा त्रिवेदी, विनीता मौर्या, दीपा वर्मा, समिता, खैरुन्निशा नकवी, राखी वर्मा, रेशमा, पूजा सिंह, शालिनी, अनुपम मिश्रा, सपना गुप्ता, ममता कुमारी, शुभा सिंह, सपना चौधरी, शालिनी सिंह, महिमा शुक्ला, उर्मिला आदि को सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की चौपाल में शामिल होने आई दो उद्यमियों ने अपनी सफलता की कहानी सुनाई और अनुभवों को साझा किया। रूपा गुप्ता ने बताया कि वह महिला गृह उद्योग केंद्र चलाती हैं। वर्ष 2008 में प्रशिक्षण लिया और 50 हजार रुपये ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू किया। चिप्स, पापड़ व बड़ी आदि बनाने के काम में दूसरी महिलाएं जुड़ती गई, जिन्होंने काम सीखा और अपने पैरों पर खड़ी हुईं।
रजनी सक्सेना ने बताया कि पति की प्राइवेट जॉब से घर चलाना मुश्किल हो रहा था। ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण लेकर अपना काम शुरू किया। इससे न सिर्फ घर की हालत सुधरी, बल्कि दूसरों को भी रोजगार मिला। घर के कामकाज में भी कोई बाधा नहीं आई।

चार घंटे तक चली महिलाओं की चौपाल में शामिल सभी के चेहरे पर उमंग और उल्लास नजर आ रहा था। महिलाओं की सफलता की कहानी सुनकर और उन्हें सम्मानित होते देखकर दूसरी महिलाओं और छात्राओं में भी जोश और जज्बा दिखा। उन्हें आगे बढ़ने और कुछ करने की प्रेरणा मिली। महिलाओं में उत्साह और खुशी देखने लायक थी। सम्मानित होने वाली महिलाओं और पालिकाध्यक्ष के साथ सभी में सेल्फी लेने की होड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed