फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   54 people find a job in the Department of Health

स्वास्थ्य विभाग में दो दिन में 54 लोगों को मिलेगी नौकरी

Tue, 28 Jul 2015 12:11 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
एनआरएचएम के तहत बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संविदा पर एमबीबीएस डॉक्टरों समेत 54 पदों की भर्ती मात्र दो दिन में पूरी होगी।
विज्ञापन


29 जुलाई को अभ्यर्थियों को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर पंजीयन कराना होगा और 30 जुलाई को इंटरव्यू के बाद नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े संविदा के पदों को भरने का काम आगामी 30 जुलाई तक भरना है। इसके लिए सोमवार को विज्ञप्ति भी जारी हो गई।

 इसमें महिला एमबीबीएस के तीन पद, स्त्री रोग विशेषज्ञ के पांच पद, निश्चेतक के छह पद, पार्ट टाइम एमबीबीएस के एक पद, पुरुष एमबीबीएस के एक पद, स्टाफ नर्स के 15 पद, एएनएम के दो पद, काउंसलर के एक पद, जनरल फिजीशियन के 14 पदों समेत 54 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।


वॉक इन इंटरव्यू प्रक्रिया के तहत यह भर्ती प्रक्रिया पूरी होनी है। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को 30 जुलाई से पहले पूरा करना है, इसीलिए वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed