{"_id":"5cbcbb67bdec22143f759be1","slug":"51555872615-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश की उड़ रही धज्जियां, शहर में गुल रहती बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश की उड़ रही धज्जियां, शहर में गुल रहती बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। लोकसभा चुनाव में शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बिजली आपूर्ति करने का आदेश मजाक बनकर रह गया है। शहर की ही बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है।
इससे उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन से शहर के इंदिरा नगर उपकेंद्र की बिजली शाम होते ही गुल हो जाती है। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता भरपूर बिजली दिलाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
चुनाव आयोग ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 10 अप्रैल से सात मई तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का फरमान जारी किया है। ग्रामीण क्षेत्र में अधाधुंध बिजली कटौती होती है।
सबसे खराब हालत ग्रामीण क्षेत्र के महराजगंज विद्युत वितरण खंड का है। यहां प्रतिदिन दोपहर में बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। इससे उपभोक्ताओं में गर्मी में जूझना पड़ता है। कुछ यही हालत जगतपुर और गदागंज विद्युत उपकेंद्र का है। यहां बिजली आने-जाने का कोई समय ही निश्चित नहीं है।
विज्ञापन
शहर में तेलियाकोट, प्रगतिपुरम और इंदिरा नगर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति पंगु हो गई है। दिन भर बिजली आने-जाने का सिलसिला लगा रहता है। इंदिरा नगर की बिजली दो दिन से शाम को गुल हो जाती है।
इससे जहां व्यापारियों को व्यापार प्रभावित होता है, वहीं नागरिकों को दो चार होना पड़ता है। शनिवार को शाम करीब चार बजे से आठ बजे तक आपूर्ति बंद रही। यही हाल रविवार को भी रहा।
उधर, विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन एवं नोडल अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि शेड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति की जाती है। इस समय कुछ क्षेत्रों में ट्री कटिंग चल रही है। इससे आपूर्ति बंद करनी पड़ती है।