फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सबसे अहम् है रबीउल अव्वल का महीना-इश्तियाक

सबसे अहम् है रबीउल अव्वल का महीना-इश्तियाक

Wed, 22 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
सबसे अहम् है रबीउल अव्वल का महीना-इश्तियाक
सबसे अहम है रबीउल अव्वल का महीना : इश्तियाक
विज्ञापन

रायबरेली। मौलाना मो. इश्तियाक अहमद कादरी अशरफी इन्हौनवी ने कहा कि हम लोगों के वास्ते बारह रबीउल अव्वल का महीना सबसे अहम महीना है। इस महीने की 12 तारीख हमारे प्यारे नबी (स.अ.) की पैदाइश की तारीख है। इसलिए यह दिन ईद से भी बढ़कर खुशी का दिन है, क्योंकि हम मुसलमानों को अल्लाह की तरफ से जो भी सौगात मिली है, वह नबी (स.अ.) के सदके में ही मिली है।
वह एदारा-ए-शरैय्या के नेतृत्व में आयोजित जश्न-ए-आमद-ए-मुस्तफा (स.अ.) के जलसे में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अल्लाह ने मेरे नबी को नूर बनाकर भेजा है, इसलिए मेरे नबी दुनिया में तशरीफ लाने के बाद जिहालत की तारीकी, बदकिरदारी की तारीकी, जुल्म व सितम की तारीकी, बेइंसाफी की तारीकी एवं हर तरह की तारीकी को अपने नूर की रौशनी से जिहालत को शिक्षा में, बदकिरदारी को अच्छे किरदार में, जुल्म व सितम की तारीकी को अच्छे बर्ताव में, बेइंसाफी की तारीकी को इंसाफ और आपसी भाईचारा में बदल दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज में जो बेचैनी पाई जा रही है, वह इसलिए है कि हम अपने नबी के बताये हुए रास्ते से भटक गए हैं। अगर हमें सुकून व इतमेनान हासिल करना है तो हम अपने रसूल के बताये हुए रास्ते पर चलने लगे। इससे हमारे समाज की बुराइयां खुद-ब-खुद समाप्त हो जाएंगी। खाली सहाट में हुए इस जलसे की अध्यक्षता कर रहे मौलाना अरबीउल अशरफ ने दुआ की। जलसे का संचालन मौलाना नासिर खां ने किया। तिलावत-ए-कुरआन पाक से जलसे की शुरूआत हुई। मौलाना मंसूर अहमद, हाफिज अब्दुल कलाम, हाफिज नूर मुहम्मद ने नबी की शान में नाते पाक पढ़ी। इस मौके पर हाफिज अबुल कलाम, मो. मुशीर, मो. इकबाल, मो. इरफान, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed