फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   500 employees raised their voice for their rights

Raebareli News: 500 कर्मचारियों ने हक के लिए बुलंद की आवाज

Tue, 19 Aug 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 19 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
500 employees raised their voice for their rights
नगर पालिका परिषद में सोमवार मांगों को लेकर धरना देते कर्मचारी।
रायबरेली। नगर पालिका परिषद रायबरेली में तैनात करीब 500 कर्मचारियों ने 14 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को आवाज बुलंद की। सभी ने कामकाज ठप कर दिया और जलकल परिसर में पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। अफसरों पर मांगों को पूरा करने में उपेक्षा बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


करीब पांच घंटे तक कामकाज ठप रहा। इससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। वार्डों में कूड़े के ढेर लगे नजर आए। अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने मौके पर पहुंचकर मांगों को जल्द पूरा कराने का भरोसा देकर धरना समाप्त कराया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की अगुवाई में पालिका में तैनात आउट सोर्सिंग सफाई कर्मियों के अलावा अन्य अनुभागों में तैनात कर्मचारी सुबह आठ बजे कामकाज ठप करते हुए जलकल परिसर में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


नारेबाजी करते हुए सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष दिनेश वाल्मीकि ने कहा कि काफी समय से हम लोग विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। हर बार आश्वासन देकर शांत करा दिया जाता है। अब ऐसा नहीं चलेगा। कर्मचारियों के हितों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महासचिव संजय कुमार मौर्य, मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अधिकारी उनकी व्यथा सुनने को तैयार नहीं हैं। ईओ ने पहुंचकर कर्मचारियों से बातचीत की और मांगों को पूरा कराने का जल्द भरोसा दिया। इस पर करीब 12 बजे धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed