फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   50 thousand fine on former EO of Nagar Panchayat Shivgarh

Raebareli News: नगर पंचायत शिवगढ़ के पूर्व ईओ पर 50 हजार जुर्माना

Sun, 19 Oct 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 19 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
50 thousand fine on former EO of Nagar Panchayat Shivgarh
रायबरेली। सूचना उपलब्ध न कराने पर नगर पंचायत शिवगढ़ के पूर्व ईओ (अधिशासी अधिकारी) पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। राज्य सूचना आयोग ने अलग-अलग दो मामलों में सूचना न देने पर अर्थदंड लगाया है। अपीलकर्ता ने बार-बार सूचना मांगी, लेकिन उसे नगर पंचायत से सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन


नगर पंचायत शिवगढ़ के वार्ड 10 पहाड़पुर निवसी राजकिशोर बाजपेयी ने पिछले साल नगर पंचायत में कराए गए विकास कार्याें के संबंध में अलग-अलग दो सूचनाएं मांगी थी। एक मामले में सफाईकर्मियों की संख्या के संबंध में और दूसरे मामले में नगर पंचायत में खरीदे के उपकरणों के बारे में जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन


समय से सूचनाएं उपलब्ध न कराने पर राज्य सूचना आयोग में अपील कर कार्रवाई के साथ ही सूचना दिलाने की मांग की थी। आयोग के निर्देश पर भी सूचना नहीं दी गई। मामले में राज्य सूचना आयुक्त पद्म नारायण द्विवेदी ने गंभीर रुख अपनाते हुए नगर पंचायत शिवगढ़ के पूर्व अधिशासी अधिकारी पर दोनों मामलों में 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। उन्होंने जुर्माने के आदेश की प्रति को जिला कोषागार रायबरेली भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed