फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   5.50 lakh people will not empty plate

5.50 लाख लोगों की थाली नहीं रहेगी खाली

Sat, 14 Nov 2015 10:59 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
शासन की मंशानुरूप जिला पूर्ति विभाग ने सभी पूर्ति निरीक्षकों को अतिरिक्त अनाज उठान कराने के निर्देश भी दे दिए हैं। जिले में कुल छह लाख 85 हजार 739 राशनकार्ड धारक हैं।
विज्ञापन


शासन की ओर से इस बार एपीएल कार्डधारकों को गेहूं और अतिनिर्धन परिवारों को गेहूं व चावल का अतिरिक्त आवंटन किया गया है। एपीएल कार्डधारकों को 12 किग्रा प्रति कार्ड गेहूं का वितरण किया जाना है।
विज्ञापन


आवंटन का लाभ प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार किया जाना है। वहीं अतिनिर्धन परिवारों को गेहूं के साथ चावल भी आवंटन किया गया है। इसमें गेहूं आठ किग्रा और चावल 10 किग्रा प्रति कार्डधारक वितरण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी नगर निकाय और ब्लॉकवार लक्ष्य निर्धारित कर विभाग की ओर से सूची भी सभी तहसीलों को भेजी जा चुकी है। शासन की मंशा है कि एपीएल कार्डधारकों के साथ ही तंगहाली से जूझ रहे परिवारों तक इसका लाभ पहुंचाया जाए।


इसमें किसी भी तरह की अनियमितता न हो। विभाग भी लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। इसमें किसी तरह का कोई घालमेल न हो इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

जिले में एपीएल और अति निर्धन पात्र कार्डधारकों की संख्या और आवंटन
एपीएल कार्ड धारक    4,19,842
अतिरिक्त गेहूं आवंटन    8660.45 क्विंटल
अतिनिर्धन पात्र कार्डधारक    1,31,447
अतिरिक्त गेहूं आवंटन    4327.01 क्विंटल
अतिरिक्त चावल आवंटन    6496.46 क्विंटल

जिला पूर्ति अधिकारी वीआर अहिरवार ने बताया कि नगर निकाय और ब्लॉकों का लक्ष्य निर्धारित कर लिया गया है। संबंधित अधिकारियों को सूची भेज दी गई है।

पूर्ति निरीक्षकों को कोटेदारों से उठान निर्धारित समय पर कराने के निर्देश दिए गए हैं। कार्डधारकों को प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर वितरण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed