{"_id":"5cddb394bdec22075c116c2e","slug":"41558033300-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम गेहूं खरीद केंद्रों की जांच की, प्रगति सुधारने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम गेहूं खरीद केंद्रों की जांच की, प्रगति सुधारने के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने की गेहूं खरीद केंद्रों की जांच, प्रगति सुधारने के आदेश
रायबरेली। डीएम नेहा शर्मा ने बृहस्पतिवार को डलमऊ क्षेत्र के कई गेहूं खरीद केंद्रों पर पहुंचकर खरीद के सच को जाना। प्रगति धीमी मिलने पर नाराजगी जताते हुए गेहूं खरीद में तेजी लाने के आदेश दिए।
उन्होंने व्यवस्थाओं को चेक करने के साथ ही किसानों से भी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने घोरवारा स्थित साधन सहकारी समिति के गेहूं क्रय केंद्र पर सबसे पहले पहुंचकर स्थिति को देखा।
यहां आठ हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष अब 3500 क्विंटल गेहूं खरीदने की पुष्टि हुई। किसानों को 192 टोकन दिए गए थे जिसमें से 67 किसानों के गेहूं क्रय किए जा चुके है।
विज्ञापन
किसान तेजभान सिंह ने डीएम को गेहूं खरीद के संबंध में जानकारी दी। डीएम ने गंगागंज के पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र की जांच की। यहां अब तक 2051 क्विंटल गेहूं खरीदा गया था। किसान उदय राज सिंह से समर्थन मूल्य के बारे में जानकारी दी।
डीएम ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि गेहूं खरीद में किसी भी स्तर पर किसानों को परेशान न किया जाए। किसानों का गेहूं सीधे खरीदा जाए। बिचौलिए किसी भी दशा में हावी नहीं होने चाहिए। बिचौलियों से गेहूं खरीद का मामला पकड़ में आने पर केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई होगी।