{"_id":"6b033eecaf4bd0e6560c4ebb","slug":"four-nursing-students-beaten-with-belts-left-injured-raebareli-news-c-13-1-lko1134-2020504-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: चार नर्सिंग छात्रों को बेल्टों से पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: चार नर्सिंग छात्रों को बेल्टों से पीटा, घायल
Mon, 23 Nov 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
नसीराबाद। नसीराबाद थाना क्षेत्र के रमसापुर गांव के पास रविवार शाम वाहन ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में चार नर्सिंग छात्रों को बेल्टों से पीटकर घायल कर दिया गया। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पर कॉलेज के शिक्षक पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। मामले में तहरीर दी गई है।
लखनऊ निवासी पीयूष, अमेठी के तिलोई निवासी अर्यांश मिश्रा, रायबरेली के बछरावां निवासी अतुल और लालगंज निवासी आनंद प्रकाश रमसापुर स्थित रामकली नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस कॉलेज में पढ़ते हैं। रविवार शाम करीब चार बजे चारों दो बाइकों से बाल कटवाने मवैया बाजार जा रहे थे। रास्ते में ओवरटेक करने को लेकर स्थानीय लोगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने बेल्टों से उनकी पिटाई कर दी।
घायलों को सीएचसी ले जाया गया। प्रभारी डॉ. मोहित सिंह ने बताया कि सभी के शरीर पर बेल्ट से चोट के निशान थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हॉस्टल भेज दिया गया। प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने छात्रों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। 18 नवंबर को भी इसी बात पर विवाद हुआ था। सीओ सलोन यादुवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।