फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड

अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड

Fri, 14 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड
प्रधान के बेटों की गिरफ्तारी पर बिफरी यादव महासभा
विज्ञापन

रायबरेली। अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग हत्याकांड को लेकर सियासत थम नहीं रही है। इसको लेकर पक्ष और विपक्ष में किसी न किसी बहाने तकरार चल रही है। गुरुवार को प्रधान के बेटों की गिरफ्तारी पर यादव महासभा के लोग न सिर्फ पुलिस प्रशासन पर बिफरे, बल्कि जुलूस निकालकर तहसील ऊंचाहार में पहुंचकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रकरण की सीबीआई जांच की पुरजोर मांग की। यादव महासभा ने तहसील में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय का पुतला जलाकर गुस्से का इजहार किया।
ऊंचाहार कस्बे में एक लॉन में अप्टा हत्याकांड को लेकर बैठक की गई। सपा के प्रदेश सचिव सुशील कुमार यादव ने कहा कि अप्टा हत्याकांड में राजा यादव उसके भाइयों को राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलते फंसाया गया है। घटना वाले दिन पड़ोसी जनपद से आए हमलावरों ने प्रधान के बेटे राजा यादव को मारने की कोशिश की। उन्होंने पूरे प्रकरण में एक जनप्रतिनिधि की साजिश होना बताया। उन्होंने मोदी और योगी सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक के बाद यादव महासभा के लोगों ने जुलूस निकाला और तहसील कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। गेट में घुसने को लेकर धक्कामुक्की हुई। तहसील में पहुंचकर यादव महासभा के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय का पुतला फूंका और नारेबाजी की। यादव महासभा के तहसील संयोजक जगदेव यादव व यूपी यादव ने एसडीएम मदन कुमार वर्मा को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा और घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग। इस अवसर पर राजेश कुरील, ओपी यादव, बीएन मौर्य, आरपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा यादव की पत्नी ने दरोगा को दिया धक्का
अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड में प्रधान रामश्री के बेटों की गिरफ्तारी और सीबीआई जांच की मांग को लेकर लोगतहसील पहुंचे तो पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया। इस पर यादव महासभा के लोगों और पुलिस के बीच तीखी तकरार हुई। अप्टा हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजा यादव की पत्नी बिटूला यादव इसको लेकर आग बबूला हो गई। बिटूला ने एसएसआई यादुवेंद्र सिंह को वर्दी पर हाथ लगाकर धक्का दे दिया और भीड़ के साथ अंदर घुस गई। इसके बाद नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और कहा कि उसके पति को फर्जी तरीके से मामले में फंसाया गया है। उसे इंसाफ चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed