{"_id":"59627ab14f1c1bdd7e8b46cd","slug":"41499626161-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्टा कांड में घायल बुजुर्ग की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्टा कांड में घायल बुजुर्ग की हालत बिगड़ी
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्टा कांड में घायल बुजुर्ग की हालत बिगड़ी
रोहनियां (रायबरेली)। अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में 26 जून की रात हुए नरसंहार के दिन किसी वाहन की चपेट में आकर घायल बुजुर्ग अमृतलाल प्रजापति की हालत रविवार को बिगड़ गई। उसे ऊंचाहार के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि नरसंहार वाले दिन बरगदहा निवासी अमृतलाल खेत गया था। इसी दौरान सड़क पार करते समय उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया था। उसे एंबुलेंस से सीएचसी जगतपुर और फिर वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार होने पर वह गांव आ गया था। रविवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उसकी पत्नी रानी ने बताया कि उसकी पसली और पेट में दर्द है। पूरे शरीर में सूजन आ गई है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना वाले दिन से ही उसकी हालत खराब है, लेकिन उसकी कोई खोज खबर लेेने नहीं आया। ब्यूरो