फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   400 patients admitted to the district hospital with a capacity of 276 beds

276 बेड क्षमता वाले चिकित्सालय में भर्ती 400 रोगी

Mon, 07 Oct 2019 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
400 patients admitted to the district hospital with a capacity of 276 beds
रायबरेली में रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। बारिश और बदलते मौसम ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। लोग संक्रामक रोग की चपेट में आ रहे हैं। आलम ये है कि रोगियों की बढ़ती संख्या से जिला अस्पताल फुल हो गया। 276 बेड वाले पुरुष जिला अस्पताल में मौजूदा समय में करीब 400 रोगी भर्ती हैं। इसमें डेंगू, मलेरिया और बुखार से पीड़ित अधिक है।
विज्ञापन

डेंगू और सर्पदंश से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए बनाए गए विशेष वार्डों में रोगियों को भर्ती करना पड़ रहा है। वार्ड में भर्ती होने से पहले जिला अस्पताल की इमरजेंसी में यह पता लगाने में माथापच्ची करनी पड़ रही है कि अस्पताल के किस वार्ड में बेड खाली हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से वार्डों में ही बेडों की संख्या बढ़ाकर रोगियों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीरबल एक माह की लंबी छुट्टी पर चल गए हैं। डॉ. बीरबल सिर्फ ओपीडी में प्रतिदिन 250 से 300 रोगियों का इलाज करते थे। वहीं भर्ती रोगियों को भी देखते थे। उनके छुट्टी जाने के बाद रोगियों की परेशानी और बढ़ गई। जिला अस्पताल में तैनात फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि मौसम में बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के वक्त हल्की ठंडी पड़ने लगी है। इस वजह से सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो गया है। इस समय डेंगू, मलेरिया, बुखार की चपेट में लोग अधिक आ रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि लोग साफ पानी पीएं। घर के आसपास की साफ-सफाई रखे। कटे फटे फलों का सेवन कतई न करे। बाहर का भोजन न करें। रात में सोते वक्त मच्छरदानी का प्रयोग करे।
बीमार होने पर अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक की सलाह लें और इलाज कराएं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के ईएमओ डॉ. संतोष सिंह का कहना है कि रोगियों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। रविवार को ही 70 रोगियों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इसमें मलेरिया, डेंगू, बुखार आदि के रोगियों की संख्या अधिक है।
अस्पताल के जिस वार्ड में भी बेड खाली रहते हैं, वहां पर रोगियों को भर्ती कराया जाता है। बेड खोजने में रोगियों व उनके तीमारदारों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए इमरजेंसी में तैनात स्टाफ भी उनके साथ भेजा जाता है। सीएमएस, जिला अस्पताल डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि बारिश और मौसम में बदलाव की वजह से जिला अस्पताल फुल हुआ है।

इसे देखते हुए रोगियों को भर्ती करके उनके इलाज के पूरे इंतजाम कर दिए गए हैं। वार्डों में ही बेड बढ़ा दिए गए हैं। विशेष वार्डों में भी रोगियों को भर्ती कराया जा रहा है। चिकित्सकों व अस्पताल के स्टाफ को सख्त हिदायत दी गई है कि रोगियों को किसी तरह की परेशानी न होने पाए। इंजेक्शन व दवाएं अस्पताल में मुहैया करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed