फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   40 girls ill due to contaminated food and water

दूषित भोजन व पानी से 40 छात्राएं बीमार

Wed, 07 Aug 2019 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
40 girls ill due to contaminated food and water
रायबरेली। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय रैन में मंगलवार को दूषित खाना खाने से 40 छात्राएं बीमार हो गईं। पेट व सिर में तेज दर्द के साथ चक्कर आने कई लड़कियां बेहोश हो गईं। इससे हड़कंप मच गया। एंबुलेंस के माध्यम से छात्राओं को सीएचसी बछरावां पहुंचाया गया।
विज्ञापन

18 छात्राओं की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जांच की। अस्पताल पहुंचकर छात्राओं का हाल जाना। विधायक राम नरेश रावत ने भी सीएचसी पहुंचकर छात्राओं का हाल जाना। मामले में स्कूल की प्रधानाचार्या व अधीक्षक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी आरसी दुबे को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका आवासीय विद्यालय में मंगलवार सुबह छात्राओं में राजमा, चावल व रोटी परोसी गई थी। खाना खाने के एक घंटे बाद से ही छात्राओं के पेट और सिर में तेज दर्द शुरू हो गया। एक-एक करके 40 छात्राओं की हालत खराब हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई छात्राओं के बेहोश होने के बाद हड़कंप मच मच गया। 108 एंबुलेंस की चार गाड़ियों से 40 छात्राओं को सीएचसी बछरावां पहुंचाया गया। जहां 18 छात्राओं की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर डीएम नेहा शर्मा ने स्कूल पहुंचकर पड़ताल की। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर छात्राओं से उनका हाल जाना।
उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी आरसी दुबे के जांच करके पूरी रिपोर्ट देने के आदेश दिए। मामले में स्कूल की प्रधानाचार्या कात्यायनी देवी और अधीक्षक बृजेश कुमार को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय रैन में मंगलवार को दूषित खाना खाने से छात्राएं पूनम श्रीवास्तव, प्रियंका शर्मा, करिश्मा, नैंसी, सौम्या, अंशिका यादव, मोहिनी, सोना अल्वी, सिम्मी, कल्पना, अपेक्षा, मुस्कान, रिया, सेजल, शिवानी, सोमेलिया, प्रीति, शालिनी, काजल, अंजली, रोशनी, शालिनी, पूंजा, संजना गौतम, अर्पिता, रिया यादव, सीमा, अनुष्का, स्नेहा, अफसाना बानों, पूनम, खुशी पाल सहित 40 छात्राएं बीमार हुईं। इसमें शालिनी, पूजा, संजना गौतम, रिया यादव, सीमा, स्नेहा, अफसाना बानो, पूनम, पूनम श्रीवास्तव, नैंसी, सौम्या, रिया, सोमेलिया, प्रीति, मोहिनी, शालिनी, अंजली, रोशनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय रैन का आरओ प्लांट एक साल से खराब है। छात्राओं को रोजाना दूषित पानी पिलाया जा रहा था। बीमार बच्चियों ने बताया कि कई दिनों से तबीयत खराब थी। आरोप है कि विद्यालय में साफ -सफाई न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एफएसडीए की टीम ने रोटी, चावल और राजमा का नमूना सील करके जांच के लिए भेजा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि बच्चों को दूषित पानी या भोजन के वजह से गैस्ट्राइटिस की समस्या हो गई है। बच्चों के पेट में दर्द, सिर दर्द व बेचैनी है। उल्टी और दस्त नहीं हो रहे हैं। फूड प्वॉइजनिंग आशंका नहीं है। बरसात के मौसम में दूषित जल से ऐसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय रैन में छात्राओं के बीमार होने के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रधानाचार्या व अधीक्षक से जवाब मांगा गया है। रोटी, चावल व राजमा का नमूना सील कराया गया है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। समाज कल्याण अधिकारी से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। सीएमओ को छात्राओं की सेहत पर ध्यान रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed