फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   शहर का सौंदर्यीकरण कराने को आरडीए की तैयारी

शहर का सौंदर्यीकरण कराने को आरडीए की तैयारी

Sat, 07 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
शहर का सौंदर्यीकरण कराने को आरडीए की तैयारी
5 करोड़ से संवरेगा शहर
विज्ञापन



रायबरेली। जल्द ही शहर नए अंदाज में दिखेगा। रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने शहर के कायाकल्प के लिए 5.38 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।


डिग्री कॉलेज चौराहे से जिला अस्पताल तक कचहरी जाने वाली सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इस पर करीब 1.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे।


इसकेे अलावा 50 लाख रुपये खर्च कर डिग्री कॉलेज चौराहे का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसी चौराहे पर पानी निकासी के लिए नाली को ऊंचा करने का प्रस्ताव है।


साथ ही अग्रसेन पार्क तक खुली पड़ी नालियों पर ढक्कन रखवाया जाएगा। आरडीए ने इन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है।


शहर में कचहरी रोड पर सबसे अधिक वाहनों का आवागमन होता है। खासकर डिग्री कॉलेज चौराहे से जिला अस्पताल तक ज्यादा भीड़ रहती है।


जिला अस्पताल के साथ ही कई नर्सिंग होम और स्कूल भी इस मार्ग पर हैं। कचहरी और सुपर मार्केट, घंटाघर को जाने के लिए भी यह सीधा रास्ता है।


आए दिन जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। डीएम व आरडीए के उपाध्यक्ष संजय कुमार खत्री के निर्देश पर आरडीए ने इस मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया। इस मार्ग के चौडे़ होने से शहर में जाम की समस्या दूर हो जाएगी। इस काम में 1.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन



इसके अलावा शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे के विकास और सौंदर्यीकरण का भी प्रस्ताव है। इस पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।


वर्तमान समय में इस चौराहे की हालत बेहद खराब है। आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। पानी निकासी की भी समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश में चौराहा पर ही पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसीलिए अग्रसेन पार्क तक नाली को ऊंचा करने के साथ ही उस पर ढक्कन रखवाया जाएगा। इस कार्य में भी करीब 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा कई और मदों में धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed