{"_id":"5a3bf7ae4f1c1bcf6d8b56d3","slug":"31513879470-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव 25 को
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव 25 को
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई का चुनाव कार्यक्रम तय कर दिया गया है। साथ ही संगठन के केंद्रीय कार्यालय ने निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी है। जिला इकाई का चुनाव 25 दिसंबर को राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में होगा।
संघ के जिलाध्यक्ष जगजीवन प्रसाद शुक्ल और मंत्री धर्मेश नारायण दीक्षित ने बताया कि केंद्रीय कार्यालय ने अमेठी जिलाध्यक्ष एवं फैजाबाद मंडल के मंत्री शिवभूषण उपाध्याय को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनाव के लिए तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार 24 दिसंबर को 2 बजे मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 से 3 बजे तक मतदाता सूची पर आपत्तियां मांगी जाएंगी और उसका निस्तारण 25 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से 11.30 बजे तक होगा। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। 25 दिसंबर को पूर्वाह्न 11.30 बजे से 12 बजे तक नामांकन, दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक जांच, 12.30 बजे से 1 बजे तक नाम वापसी और 1 बजे से 1.30 बजे तक प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद यदि जरूरी हुआ तो दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना कराई जाएगी और परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।