{"_id":"59fcc0ff4f1c1b0d698b948c","slug":"31509736703-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसाफ के लिए पूरी ताकत से लडे़ंगे लड़ाई: मनोज पांडेय 19-40-50","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसाफ के लिए पूरी ताकत से लडे़ंगे लड़ाई: मनोज पांडेय 19-40-50
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसाफ के लिए पूरी ताकत से लडे़ंगे लड़ाई
रायबरेली। एनटीपीसी के स्टीम पाइप में धमाके के बाद घायलों के परिवारीजनों को ढांढस बंधाने के लिए शुक्रवार को पूर्व मंत्री और ऊंचाहार के विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय उनके घर पहुंचे। डॉ. पांडेय ने कहा कि एनटीपीसी के प्रबंधन की लापरवाही और एक बडे़ अधिकारी की मनमानी के कारण हुए हादसे की पूरी ताकत से लड़ाई लड़ी जाएगी। घायलों और मृतकों के परिवारीजनों को उनका पूरा हक दिलाया जाएगा। इसके लिए आंदोलन भी छेड़ना पड़ा तो इसमें पीछे नहीं रहा जाएगा।
विधायक डॉ. मनोज पांडेय शुक्रवार को रोहनियां ब्लॉक के छिपिया गांव के मृतक बाल किशन शुक्ला के घर पहुंचकर उनके परिवार के लोगों को ढांढस बंाया। उमरन के गोशापुर निवासी जगतलाल यादव, इकछनिहा निवासी वीरेंद्र यादव, मोखरा निवासी कृष्ण मुरारी यादव, बिकई निवासी अवधेश जायसवाल के घर पहुंचकर उनके परिवारीजनों से मुलाकात की। डॉ. पांडेय ने कहा कि अधिकारियों और प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। इसके लिए अंतिम समय तक लड़ाई लड़ी जाएगी और सभी को उनका हक दिलाया जाएगा। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के निदेशक आशीष तिवारी, प्रधान महेश यादव, बब्बू पटेल आदि मौजूद रहे।