फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दरियापुर स्थित एम्स में घटना से मचा हड़कंप

दरियापुर स्थित एम्स में घटना से मचा हड़कंप

Thu, 07 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
दरियापुर स्थित एम्स में घटना से मचा हड़कंप
दिल्ली के ठेकेदार की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

रायबरेली। एम्स का निर्माण कार्य करा रहे एक ठेकेदार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार सुबह कमरे के अंदर उसका शव फांसी पर लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। उसकी मौत की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई। इलाकाई लोग ठेकेदार की हत्या किए जाने की भी आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने पहुंचकर मामले की पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को खुदकुशी मान रही है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह सामने आने की बात कह रही है।
साऊथ वेस्ट दिल्ली के डाबरी गांव निवासी भगवत सिंह (35) पुत्र खेमू सिंह यहां पर भदोखर थाना क्षेत्र के दरियारपुर स्थित एम्स परिसर में दीपक एनर्जी सिस्टम कंपनी में सोलर पैनल का काम करा रहा था। भगवत सिंह अपने दोस्त मनोज (45) पुत्र मदनलाल निवासी सी 45 ज्वालापुरी दिल्ली के साथ यहां पर रहता था। मनोज भी यहीं पर कार्य करता है। बताया जा रहा है कि रात में खाना खाने के बाद भगवत सिंह कमरे के अंदर सो गया। सुबह कमरे के अंदर छत के कुंडे से रस्सी के सहारे भगवत सिंह का शव फांसी से लटकता पाए जाने से हड़कंप मच गया। ठेकेदार की मौत की जानकारी से कंपनी के अन्य कर्मियों का मजमा लग गया। एसओ ओम प्रकाश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इलाकाई लोग ठेकेदार की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। एसओ का कहना है कि मामला खुदकुशी का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह की तस्वीर साफ हो जाएगी। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इनसेट
एक माह पहले दिल्ली से यहां आया था मृतक
मृतक भगवत सिंह एक माह पहले कंपनी की ओर से यहां काम करने के लिए भेजा गया था। अपने दोस्त मनोज के साथ रह रहा था। दोस्त का कहना है कि खाना खाने के बाद वह छत पर सोने चला गया था, जबकि भगवत सिंह कमरे के अंदर था। इसके बाद क्या हुआ, उसे कुछ नहीं पता। आखिर सवाल ये उठता है कि सब कुछ ठीकठाक था। फिर घटना कैसे हो गई। आखिर क्या वजह रही कि उसने फांसी लगा ली। इलाकाई लोग कहते हैं कि घटना की असलियत कुछ और है, जिसे छिपाने की कोशिश की जा रही है। यह मामला हत्या का लग रहा है। यही नहीं घटना के बाद मृतक का दोस्त अलग-अलग बयान भी दे रहा है, जो संदेह भी उत्पन्न कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed