फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   300 transformers blew out this month due to low voltage

Raebareli News: लो वोल्टेज से इस महीने 300 ट्रांसफार्मर फुंके

Mon, 27 Jul 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 27 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
300 transformers blew out this month due to low voltage
त्रिपुला पावर हाउस स्थित वर्कशॉप में रखे ट्रांसफार्मर। 
रायबरेली। जिले में बारिश नहीं होने से बिजली व्यवस्था पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर में दिनभर ट्रिपिंग और ग्रामीण क्षेत्रों में रात की अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। लो-वोल्टेज की समस्या ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। इससे न केवल बिजली के उपकरण प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि जुलाई में अब तक करीब 300 ट्रांसफार्मर भी फुंक चुके हैं। इनमें सबसे अधिक कृषि नलकूपों के ट्रांसफार्मर शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, लाइन फॉल्ट और लो-वोल्टेज के कारण ट्रांसफार्मर अधिक खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन



बीते दिन जिले में बिजली की मांग 360 मेगावाट से बढ़कर करीब 370 मेगावाट पहुंच गई। बढ़े लोड के कारण कई स्थानों पर लाइनें ओवरलोड हो रही हैं। कहीं तार टूटने तो कहीं लाइन फॉल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग से ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। हालात यह हैं कि त्रिपुला स्थित कार्यशाला में प्रतिदिन 10 से 15 खराब ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन



ट्रांसफार्मर खराब होने से कई इलाकों में उपभोक्ताओं को कई-कई दिन तक बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। किसानों को सिंचाई में दिक्कत आ रही है, जबकि घरेलू उपभोक्ता भी लो-वोल्टेज के कारण परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में ट्रिपिंग, गांवों में अघोषित कटौती
बिजली की मांग बढ़ने से शहर के आचार्य द्विवेदी नगर, आईटीआई, गोराबाजार, रतापुर, छजलापुर और अमावां रोड क्षेत्रों में दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही। एसपी आवास के पास ट्रांसफार्मर की केबल जलने से हर्ष नगर, महानंदपुर, गिरीश शाह का पुरवा, सिविल लाइन, लक्ष्मी नगर और राजकीय कॉलोनी में दोपहर करीब ढाई बजे से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।


वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय दो घंटे तक अघोषित कटौती शुरू हो गई है। कई उपकेंद्रों से रात आठ से 10 बजे और कहीं 10 से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। उमस भरी गर्मी में बिजली संकट से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed