{"_id":"13fc77b6c3bef6607016ea0b632575d0","slug":"26-posts-in-the-department-of-health-will-contract-recruitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग में संविदा के 26 पदों की होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग में संविदा के 26 पदों की होगी भर्ती
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न योजनाओं में खाली पडे़ संविदा के 26 पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को सीएमओ कार्यालय के एएनएमटीसी में अभ्यर्थियों का पंजीयन किया गया।
साथ ही आवेदनपत्र जमा कराए गए। 26 पदों के लिए 351 से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया है। 8 मार्च से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए चिकित्सा अधिकारी, नेत्र शल्यक, चिकित्सक, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।
सोमवार को 26 पदों के लिए पंजीयन किया गया। पंजीयन कराने के लिए सुबह से ही लोग आते जाते रहे। इसको लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। अभ्यर्थियों ने लाइन में खडे़ होकर प्रक्रिया को पूरा कराया।
विज्ञापन
शाम तक 351 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया और प्रपत्र भरकर जमा किया। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार यादव ने बताया कि पंजीयन का काम पूरा हो गया है। आवेदनों को अलग-अलग करके 8 मार्च से इंटरव्यू कराया जाएगा। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग तारीखों पर इंटरव्यू होगा।