{"_id":"5f84b2508ebc3ea965637803","slug":"26-killed-in-barabanki-highest-in-90-deaths-from-corona-raibaraily-news-lko5449323200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 90 मौतों में सबसे अधिक बाराबंकी में 26 ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 90 मौतों में सबसे अधिक बाराबंकी में 26 ने तोड़ा दम
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना के चपेट में आने के बाद अब तक 90 लोगों ने दम तोड़ा है। जिसमें बाराबंकी के एल-3 अस्पताल मिम्स में सबसे अधिक 26 लोग दम तोड़ चुके हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में 11, रेलकोच में फैक्टरी में आठ, एसजीपीजीआई में छह और केजीएमयू में नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
जिले के रेलकोच स्थित एल-2 अस्पताल से अब तक 135 संक्रमितों को बाराबंकी और लखनऊ के एल-3 अस्पतालों में भेजा गया है। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमित मिले 3339 मरीजों में 2740 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं।
गंभीर हालत में मरीजों को रॉयन स्कूल के एल-1 अस्पताल से रेलकोच फैक्टरी के एल-2 अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जाता है। हालत नाजुक होने पर उन्हें मिम्स बाराबंकी या लखनऊ के एल-3 अस्पतालों में इलाज के लिए रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
जिले में अब तक एल-2 अस्पताल से एल-3 में इलाज के लिए 135 मरीजों को भेजा गया है। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित होने के बाद अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है।
इसमें मिम्स बाराबंकी के एल-3 अस्पताल में अब तक सबसे अधिक 26 लोग दम तोड़ चुके हैं। इसके अलावा एसजीपीजीआई लखनऊ में छह, केजीएमयू लखनऊ में नौ, जिला अस्पताल में 11 और रेलकोच फैक्टरी के एल-2 में आठ लोगों की जान गई है।
इसके अलावा लखनऊ के स्कोप हॉस्पिटल, ग्लोब हॉस्पिटल, चंदन हॉस्पिटल, डिवाइन हॉस्पिटल, विद्या हॉस्पिटल, कमांड हॉस्पिटल, पल्स हॉस्पिटल, एरा हॉस्पिटल और लोकबंधु हॉस्प्टिल में एक-एक संक्रमितों की मौत हुई है। टीएसएम में तीन, इंटिगरल हॉस्पिटल, मेयो हॉस्पिटल लखनऊ में दो-दो मरीजों की मौत हुई है। होम आइसोलेशन में रखे गए चार लोगों की जान गई है।