{"_id":"5fa056888ebc3e9b88175f35","slug":"26-infected-including-four-staff-of-naresh-sweets-raibaraily-news-lko5483321183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेश स्वीट्स के चार स्टाफ समेत 26 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेश स्वीट्स के चार स्टाफ समेत 26 संक्रमित
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में सोमवार को 1945 लोगों की जांच की गई। इसमें नरेश स्वीट्स के चार स्टाफ समेत 26 लोग कोरोना संक्रमित मिले। मरीजों को रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि सोमवार को 18 अस्पतालों में 525 लोगों की जांच की गई। जिसमें मात्र दो लोग पॉजिटिव मिले। शहर और डलमऊ में एक-एक संक्रमित मरीज मिला।
उन्होंने बताया कि जिले भर में चलाए गए जांच अभियान में 1945 लोगों की जांच की गई। इसमें एंटीजन से 1221 और आरटीपीसीआर से 709 लोगों की जांच की गई। जिसमें 26 लोग संक्रमित मिले। इसमें आरटीपीसीआर से नरेश स्वीट्स में चार लोग हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा बैरिहाखेड़ा में पांच, गदागंज में पांच में संक्रमित मरीज मिले। फुरसतगंज, मुंशीगंज, सीएचसी अमावां, उमराव, मंदापुर, उमरामऊ आदि क्षेत्रों में भी संक्रमित मरीज मिले।
एसीएमओ डॉ. दिलीप कुमार, एनएचएम के शहरी जिला समन्वयक विनय पांडेय आदि की टीम ने शहर के विकास नगर सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों की जांच कराई। हरचंदपुर क्षेत्र के सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद कुशवाहा के नेतृत्व में कोरोना की जांच के लिए अभियान चलाया गया। इसके अलावा संक्रामक रोगों से लोगों को बचाने के लिए दवा का छिड़काव भी करवाया गया।