फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   235 urban poor to get flats soon, one crore

235 शहरी गरीबों को जल्दी मिलेंगे फ्लैट, मिले एक करोड़

Wed, 28 Oct 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
235 urban poor to get flats soon, one crore
रायबरेली में बुधवार को शहर के बरखापुर में निर्माणाधीन पीएम आवास योजना के फ्लैट। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर के बरखापुर में आरडीए की ओर से बनवाए जा रहे 235 फ्लैटों के निर्माण के लिए पहली किस्त में एक करोड़ रुपये मिले हैं। हालांकि आरडीए की ओर से निर्माण का काम 10 महीने पहले ही शुरू करा दिया गया था। बजट मिलने के बाद काम में तेजी आएगी और जल्द ही लोगों को सस्ते रेट में फ्लैट मिलेंगे।
विज्ञापन

बरखापुर में 500 फ्लैट बनवाने के लिए आरडीए ने जमीन खरीदी थी। रेलकोच कारखाने में 16 दिसंबर 2018 को कार्यक्रम के दौरान कई परियोजनाओं का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने किया था। इसमें बरखापुर में प्रस्तावित 500 फ्लैटों का काम भी शामिल था। आरडीए को अब तक बजट नहीं मिला था। इसके बावजूद आरडीए ने 235 फ्लैटों के निर्माण का काम शुरू करा दिया था।
विज्ञापन

पहली किस्त के रूप में 1.68 करोड़ की मांग की गई थी। शासन ने एक करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। बजट मिलने के बाद अब काम में तेजी आएगी और जल्द ही लोगों को आवास मिलेंगे। एक फ्लैट करीब 30 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में बनाया जा रहा है। इसमें एक बेडरूम, लॉबी, किचन, स्नानघर और प्रसाधन होगा। गरीबों को साढ़े चार लाख की लागत के ये फ्लैट मात्र दो लाख रुपये में ही दिए जाएंगे। प्रस्तावित फ्लैटों में सीवर, पेयजल, सड़क, प्रकाश आदि की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखापुर में पहले चरण में 235 फ्लैटों का निर्माण कराया जा रहा है। पहली किस्त के लिए 1.68 करोड़ की मांग की गई थी। शासन ने एक करोड़ रुपये मिले हैं। जल्द से जल्द काम पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। फ्लैट तैयार होते ही आवंटित किए जाएंगे।- एके राय, सचिव आरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed