{"_id":"5b71cf4642c792294c680b37","slug":"21534185286-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में इलाज कराने वाले अब एम्स में कराएंगे इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में इलाज कराने वाले अब एम्स में कराएंगे इलाज
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। एम्स की ओपीडी शुरू होने से उन रोगियों में खुशी है, जो बीमार होने पर पीजीआई में इलाज कराने को मजबूर हैं। एम्स की ओपीडी शुरू होने से उन्हें उम्मीद बंधी है कि उन्हें अब लखनऊ की दौड़भाग नहीं करनी पडे़गी। अब उनका घर बैठे इलाज हो सकेगा ।
दूर होगी दिक्कत
शहर के बेलीगंज निवासी विकास त्रिपाठी किडनी की बीमारी से परेशान हैं। विकास पीजीआई में इलाज करा रहे हैं। कहते हैं कि एम्स शुरू होने पर यहीं इलाज अब संभव होगा। बुक मार्केट निवासी दयानंद त्रिपाठी को दांत की शिकायत है। कई माह से पीजीआई में इलाज कराने को मजबूर हैं। कहते हैं कि पीजीआई आने जाने में दिक्कत होती थी। कम से कम अब यहां इलाज तो हो सकेगा।
समय की बचत होगी
इंदिरा नगर निवासी अनूप शुक्ला को चेस्ट की दिक्कत है। पीजीआई से इलाज करा रहे हैं। कैनाल रोड निवासी दीपेंद्र सिंह को किडनी की समस्या है। पीजीआई में इलाज चल रहा है। दोनों का कहना है कि लखनऊ दूर पड़ता है। इलाज कराने में एक दिन का समय लग जाता है। अब समय की बचत होगी। साथ ही इलाज हो जाएगा।
विज्ञापन
दौड़भाग नहीं करनी पडे़गी
इंदिरा नगर की रहने वाली जिया चंदानी को एलर्जी और नेहरू नगर निवासी हरिहरनाथ को सिर, पेट दर्द की शिकायत है। कहते हैं कि जटिल बीमारी का इलाज जिले में संभव नहीं था। इससे पीजीआई में इलाज कराना पड़ रहा है। एम्स शुरू होने से निश्चित तौर से इसका लाभ मिलेगा और यहीं पर इलाज कराएंगे। बेवजह दौड़भाग नहीं करनी पडे़गी।
इलाज कराने में मिलेगी सहूलियत
बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के नीमटीकर गांव निवासी कौशल किशोर तिवारी कई साल से शुगर और बीपी की बीमारी से जूझ रहे हैं। पीजीआई से इलाज चल रहा है। कहते हैं कि यह बहुत बड़ी सौगात है कि अब एम्स में जटिल रोगियों का इलाज करा सकेंगे। हसनगंज की रहने वाली रुचि देवी कहती हैं कि उनके सिर में दर्द रहता है। पीजीआई में इलाज चल रहा है। अब एम्स में इलाज कराने में सहूलियत मिलेगी।