{"_id":"5af734004f1c1bcf408b4d21","slug":"21526150144-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में दो किशोरियों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में दो किशोरियों ने तोड़ा दम
Updated Sun, 13 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में दो किशोरियों ने तोड़ा दम
रायबरेली। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संदिग्ध हालात में दो किशोरियों की मौत हो गई। किशोरियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। एक किशोरी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होने की पुष्टि हुई है, लेकिन दूसरी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव की शिव बहादुर की बेटी आरती (13) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।
बताते हैं कि जहरीला पदार्थ खाने के कारण उसकी हालत नाजुक हो गई। इलाज के दौरान आरती की मौत हो गई। इसके अलावा भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज में रहने वाले यश सिंह की बेटी आंचल (14) को गत शुक्रवार की रात जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया।