फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया का छठवां दिन

नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया का छठवां दिन

Fri, 10 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया का छठवां दिन
अध्यक्ष के 49 और सभासदों के 279 दावेदारों ने भरा परचा
विज्ञापन

रायबरेली। नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के छठवें दिन बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद के लिए 49 और सभासद पदों के लिए 279 दावेदारों ने परचा जमा किया। नगर पालिका रायबरेली में अध्यक्ष पद के लिए सात नामांकन हुए। कांग्रेस और सपा के प्रत्याशी लाव लश्कर के साथ नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान डिग्री कॉलेज चौराहे पर नामांकन कक्ष के अंदर जाने को लेकर पुलिस कर्मियों और समर्थकों के बीच तीखी तकरार की भी नौबत रही। इसी तरह आठ नगर पंचायतों में भी अध्यक्ष और सभासद पदों के दावेदारों ने ढोल नगाड़ों के बीच नामांकन कक्ष पहुंच अपना परचा जमा किया।
नगर पालिका रायबरेली के लिए सदर तहसील में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया कराई गई। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया। मो. अयाज, राजू सोनकर व मनोज श्रीवास्तव उनके प्रस्ताव रहे। सदर विधायक अदिति सिंह भी नामांकन प्रक्रिया के दौरान मौजूद रही। सपा से पूर्व पालिकाध्यक्ष मो. इलियास की पत्नी नसरीन ने लाव लश्कर के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया। आरपी यादव, आलोक मिश्रा, फरीदा खान व श्रवण चौधरी उनके प्रस्तावक रहे। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शिवप्रीत द्विवेदी पत्नी धर्मेद्र द्विवेदी ने अध्यक्ष पद के लिए परचा भरा। रमेश्वर और डॉ. अशोक निगम उनके प्रस्तावक रहे। इसी तरह राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी से पूनम किन्नर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। आलोक सिंह और महेंद्र सिंह उनके प्रस्तावक रहे। आजाद भारती पार्टी से कुसुम मौर्या पत्नी डॉ. बीडी मौर्या ने अध्यक्ष पद के लिए परचा जमा किया। डॉ. बीडी मौर्या उनके प्रस्तावक रहे। आप से रेखा शुक्ला पत्नी राकेश शुक्ला ने परचा भरा। उनके प्रस्तावक मुमताज हुसैन रहे। अपना दल से पवन सोनकर पत्नी अश्वनी सोनकर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया। वहीं वार्ड नंबर 12-20 से 18, वार्ड नंबर 11-15 से 16, वार्ड नंबर 6-10 से 14, वार्ड नंबर 1-5 से 17, वार्ड नंबर 21-25 से 9, वार्ड नंबर 26-30 से 12, वार्ड नंबर 31-34 से 103 सभासद के दावेदारों ने परचा जमा किया। इस दौरान डिग्री कॉलेज चौराहे पर नामांकन कक्ष जाने को लेकर पुलिस के साथ तकरार हुई। इस परसपाइयों ने हंगामा किया। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. राजेश प्रजापति, एएसपी शशिशेखर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आलोक सिंह, सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन

डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए सपा से मो. अकरम ने परचा जमा किया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दिनेश कुमार मोदनवाल व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ ने परचा जमा किया। सभासद पद के लिए 26 दावेदारों ने परचा जमा किया। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक सलोन नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए छह नामांकन हुए। इसमें सपा से मो. सऊद, आम आदमी पार्टी से मो. अख्तर सऊद, निर्दलीय प्रत्याशी मो. अख्तर शमीम, मो. अशफाक, आफताब आलम, मो. कसीम सिद्दीकी ने नामांकन किया, जबकि सभासद पद के लिए 10 दावेदारों ने परचा भरा। परशदेपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन हुए। इसमें सपा से आशिया बानो, बसपा से रामाश्रय, कांग्रेस से अब्दुल कय्यूम खाँ, निर्दलीय प्रत्याशी मो. इस्लाम, मो. इस्माइल ने नामांकन किया। जबकि सभासद पद के लिए कुल 18 प्रत्याशियों ने परचा भरा। नगर पंचायत नसीराबाद के अध्यक्ष पद के लिए कुल चार नामांकन हुए। इसमें सपा से साजिया बानो, निर्दलीय प्रत्याशी अनीसा, रजिया बानो, इरम फातिमा ने नामांकन किया, जबकि सभासद पद के लिए कुल 22 नामांकन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत ऊंचाहार के अध्यक्ष पद के लिए नौ दावेदारों ने परचा जमा किया। कांग्रेस से कृष्णचंद जायसवाल, भाजपा से राजेश मौर्य ने लाव लश्कर के साथ परचा जमा किया। इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हरिपाल यादव, वकील अहमद, मो. सल्लन, अरविंद कुमार साहू, सुशीला मौर्या, विवेक कुमार कौशल, दिलदार हुसैन ने परचा जमा किया। सभासद पद के लिए 33 दावेदारों ने परचा भरा। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत महराजगंज के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सरला साहू ने नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत भी मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पंचायत महराजगंज के अध्यक्ष पद के लिए ही लोकदल से मो. ताहिर, बसपा से अमित कुमार उर्फ रिंकू जायसवाल, कांग्रेस से मनोज कुमार के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रामकुमारी, विनोद ने परचा जमा किया। बछरावां नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए नौ नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसमें सपा से उमेश कुमार, भाजपा से हरे कृष्ण पांडेय, कांग्रेस से शिवराम चौधरी ने परचा जमा किया। इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए छह निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया।


दस्तावेज के अभाव में लौटना पड़ा
सलोन। सलोन नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अंजनी साहू, क्षेत्रीय विधायक दल बहादुर कोरी व पदाधिकारियों के साथ नामांकन करने पहुंची। भाजपा प्रत्याशी को कागज के अभाव में बैरंग लौटना पड़ा। अब भाजपा प्रत्याशी अंजनी साहू का नामांकन शुक्रवार को होगा। यह जानकारी सलोन आरओ सिद्धार्थ कुमार सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि तीन बजे के बाद नामांकन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed