{"_id":"6855b5855de939c078096d9a","slug":"200-tablets-of-physician-sample-caught-in-medical-store-raebareli-news-c-101-1-slko1033-135496-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मेडिकल स्टोर में पकड़ा फिजीशियन सैंपल के 200 टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मेडिकल स्टोर में पकड़ा फिजीशियन सैंपल के 200 टैबलेट
Sat, 21 Jun 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। मेडिकल स्टोरों में फिजीशियन के सैंपल टैबलेट की बिक्री हो रही है। शुक्रवार को ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने अमावां चौराहा स्थित सत्यम मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया तो यहां फिजीशियन सैंपल के 200 टैबलेट रैक में बिक्री के लिए रखे मिले। सात प्रकार की दवाओं को जब्त कर लिया गया। ड्रग इंस्पेक्टर नेतीन मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण करके चार संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर 10 दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी। मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
ड्रग इंस्पेक्टर ने सबसे पहले अमावां चौराहा स्थित सत्यम मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। यहां सात प्रकार की दवाओं के फिजीशियन सैंपल मिले। करीब 200 टैबलेट बेचने के लिए रैक में रखे गए थे। यहां एक एक्सपायरी दवा भी रैक में रखी मिली। दो संदिग्ध दवाओं के नमूने भरने के साथ ही नशे से संबंधित एक दवा के साथ चार दवाओं की बिक्री रोक दी। उफरामऊ स्थित सारंग मेडिकल स्टोर से एक दवा का नमूना लेकर दो दवाओं की बिक्री रोक दी। यहां भी एक्सपायरी दवाएं रैक में मिलीं।
बूढ़नपुर स्थित मेडजोन में एक दवा का नमूना लेकर चार दवाओं की बिक्री रोक दी। ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।