{"_id":"68151f61e313d8978402944e","slug":"20-thousand-rupees-cheated-from-shopkeeper-raebareli-news-c-101-1-rai1002-132333-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दुकानदार को झांसा दे 20 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दुकानदार को झांसा दे 20 हजार रुपये ठगे
Sat, 03 May 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 03 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कस्बे में ऊंचाहार मार्ग पर ग्राहक बनकर आए युवक ने दुकानदार से फुटकर पैसे लेने के बहाने 20 हजार रुपये ठग लिए। दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की है।
ऊंचाहार मार्ग स्थित प्रिया जनरल स्टोर पर शुक्रवार दोपहर कुछ लोग शादी की खरीदारी करने आए। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे। एक युवक ने पहले खरीदारी करने की बात कही लेकिन सामान पसंद न आने पर दुकानदार से 20 हजार रुपये के फुटकर देने की बात कही। युवक ने बोला कि उसे 20 हजार रुपये के फुटकर पैसे चाहिए। पैसा एटीएम से निकाल कर आता हूं। गारंटी के तौर पर उसने अपने साथी को दुकान में बैठा दिया।
काफी देर तक युवक नहीं लौटा तो दुकानदार ने उसके साथी को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह दिहाड़ी श्रमिक है। दो घंटे के काम के लिए उसे दिहाड़ी पर युवक लेकर जा रहा था। कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है।