{"_id":"622e3692b96e591d9937b4db","slug":"20-kg-of-smelly-khova-destroyed-samples-of-cheese-milk-filled-raibaraily-news-lko6216553155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदबूदार 20 किलो खोवा नष्ट कराया, पनीर-दूध के भरे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदबूदार 20 किलो खोवा नष्ट कराया, पनीर-दूध के भरे नमूने
विज्ञापन
रायबरेली। होली पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए एफएसडीए की टीम ने रविवार को न सिर्फ बदबूदार खोवा नष्ट कराया, बल्कि पनीर, दूध के नमूने भरकर जांच के लिए भेजा। इस छापामारी से कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
एफएसडीए के अभिहित अधिकारी अजीत कुमार राय के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव की अगुवाई में शहर और लालगंज क्षेत्र में छापा मारा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपराजिता तिवारी ने डलमऊ क्षेत्र के बरस बाजार से प्रदीप कुमार के यहां से दूध का नमूना भरा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरनाथ ने कानपुर रोड राना नगर स्थित मामा स्वीट्स पर छापा मारकर खोवा का नमूना भरा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजली श्रीवास्तव ने डिडौली स्थित सत्कार रेस्टोरेंट से पनीर का नमूना लिया।
विज्ञापन
इसके अलावा लालगंज कस्बे में 20 किलो बदबूदार खोवा नष्ट कराया। मुुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि होली के मद्देनजर अभियान शुरू कराया गया है। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले दुुकानदार कतई बख्शे नहीं जाएंगे।