फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मंडलीय मुकाबले के लिए क्रिकेट और कुश्ती के खिलाड़ी चयनित

मंडलीय मुकाबले के लिए क्रिकेट और कुश्ती के खिलाड़ी चयनित

Tue, 02 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय मुकाबले के लिए क्रिकेट और कुश्ती के खिलाड़ी चयनित
रायबरेली। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय क्रिकेट एवं कुश्ती प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयनित किया गया। इन खिलाड़ियों को मंडलीय मुकाबलों में भाग लेना होगा। जिला क्रीड़ा सचिव विकास कुमार साहू ने बताया कि मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता तीन अक्तूबर को लखनऊ में और मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता 12 अक्तूबर को सीतापुर में होगी।
विज्ञापन


जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में सदर, पूरे पांडेय और महराजगंज जोन के छात्रों ने भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता में ट्रायल कराया गया और शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों का चयन किया गया। चयनित छात्रों में सत्यम साहू, उदित, चंद्रेश, दीपांशु, अभिषेक, पुष्पेंद्र, अनुभव, प्रांजल, सार्थक, देवेश, गौरव, अभिनव, निखिल, अर्जुन, आशुतोष, अमिय देव शामिल हैं, जिन्हें मंडलीय मुकाबले में जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करना होगा।
विज्ञापन


इसी प्रकार कुश्ती प्रतियोगिता भी अलग-अलग भार वर्ग में कराई गई। इसमें जूनियर वर्ग फ्री स्टाइल में आरिफ खान, दीपक, धर्मेंद्र कुमार, रवि सिंह, सीनियर फ्री स्टाइल में संतोष, सब जूनियर वर्ग में अमन सिंह, राघवेंद्र, ग्रीको रोमन जूनियर बालक में दीपक व धर्मपाल को चयनित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बृजेश तिवारी ने किया। क्रिकेट के निर्णायकों में अजय सिंह चंदेल, पीएन शुक्ला, कुश्ती के निर्णायकों में प्रमोद कुमार, मंजूरुल हक, मंगल चरण रावत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed