{"_id":"5a05f78a4f1c1bee688ba80c","slug":"191510340490-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारियों का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारियों का समर्थन
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारियों का समर्थन
रायबरेली। मांगों को लेकर विकास भवन में चल रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। धरना स्थल पर बछरावां विधायक रामनरेश रावत और भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव पहुंचे। आंगनबाड़ी कर्मचारियाें को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। कहा कि सभी की मांगों को पूरा कराने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। उधर, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए समर्थन करने का आश्वासन दिया।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष लीना पांडेय, जिला महामंत्री सीता सिंह, सरिता चौरसिया, हेमलता, हेमलता साहू ने कहा कि संघ की ओर से 20 दिनों से धरना दिया जा रहा है। अन्य विभाग के मुखिया और अन्य संगठन के पदाधिकारी समर्थन कर रहे हैं और मांगों को न्यायोचित बता रहे हैं, लेकिन आंगनबाड़ी वाले वाले विभाग के मुखिया ने एक बार भी धरना स्थल पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। इस मौके पर कुमकुम श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह, कुसुम सिंह, बीना सिंह, अखिलेश त्रिवेदी, प्रेमलता मिश्रा, सुनीता सिंह, सीमा वर्मा, सुनीता आदि मौजूद रहे।
उधर, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष दयाराम यादव, महामंत्री पारसनाथ जायसवाल ने बताया कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मांगें जायज है। महासंघ की ओर से 9, 10, 11 नवंबर को धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मांगों को उठाया जा रहा है। कहा कि जरूरत पड़ी तो यहां भी राज्य कर्मचारी धरना प्रदर्शन करेंगे।