फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   19 lacks voters will choose their honorable

19 लाख मतदाता चुनेंगे अपने माननीय

Thu, 05 Jan 2017 12:05 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 05 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
19 lacks voters will choose their honorable
voter id - फोटो : अमर उजाला
जिले में बुधवार को यूपी विधानसभा 2017 की रणभेरी बज गई। 19 लाख से अधिक मतदाता 23 फरवरी को सभी विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग के जरिए वोटर अपने माननीय के भाग्य का फैसला करेंगे। 1447 मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए 2073 बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


चुनाव आयोग की ओर से बुधवार को चुनाव की घोषणा करते ही जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं। डीएम अनुज कुमार झा ने बचत भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की और चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन


डीएम अनुज कुमार और एसपी विनय यादव ने सभी अधिकारियों की बैठक बचत भवन में ली। इस दौरान सकुशल चुनाव को लेकर रणनीति तय की। सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी कीमत पर चुनाव संबंधी कार्यों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। एसपी विनय यादव ने भी चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए जाने पर जोर दिया। इसके अलावा अन्य विभागीय अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। जिले में 23 फरवरी को सभी विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।


तहसीलवार मतदाता
विधानसभा    पुरुष वोटर    महिला वोटर    योग
177 बछरावां    164434    142968    307407
179 हरचंदपुर    160656    135673    296335
180 रायबरेली    183063    157579    340652
182 सरेनी    186525    156546    343078
183 ऊंचाहार    169780    148677    318458
181 सलोन    179265    154911    334176
कुल    1043723    896354    1940106
नोट... अभी मतदाता पुनरीक्षण कार्य चलेगा, इसलिए वोटर अभी घट-बढ़ सकते हैं। 

विधानसभा वार पोलिंग सेंटर व स्थल
विधानसभा    पोलिंग सेंटर    मतदेय स्थल
177 बछरावां    222    338   
179 हरचंदपुर    244    323
180 रायबरेली    209    350
182 सरेनी    290    367
183 ऊंचाहार    252    337
181 सलोन    230    358
कुल    1447    2073

वर्ष 2012 में हुए विस चुनाव पर एक नजर
विधानसभा    पार्टी    जीता प्रत्याशी    पार्टी    रनर प्रत्याशी    जीत का अंतर
सलोन    सपा    आशा किशोर    कांग्रेस    शिवबालक पासी    20577 वोट
सदर    पीस पार्टी    अखिलेश सिंह    सपा    आरपी यादव    29494 वोट
ऊंचाहार    सपा  मनोज पांडेय    बसपा    उत्कृष्ट मौर्य    2582 वोट
हरचंदपुर    सपा    सुरेंद्र विक्रम सिंह    कांग्रेस    शिवगणेश लोधी 14193 वोट 
सरेनी    सपा देवेंद्र प्रताप सिंह    बसपा    सुशील यादव    13003 वोट
बछरावां    सपा    रामलाल अकेला    बीएसफोर    सुशील पासी    27948 वोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed