फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   19 including Aditi, Manoj and Sudha filled the form

अदिति, मनोज व सुधा समेत 19 ने भरा परचा, आज आखिरी दिन

Thu, 03 Feb 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
19 including Aditi, Manoj and Sudha filled the form
रायबरेली। जिले में चौथे चरण के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन बुधवार को 19 उम्मीदवारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र किया। कांग्रेस के अतुल सिंह ने ऊंचाहार, सुशील पासी ने बछरावां और सुधा द्विवेदी ने सरेनी क्षेत्र से पर्चा जमा किया।
विज्ञापन

ऊंचाहार सीट से सपा के पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. मनोज पांडेय ने और सदर क्षेत्र से सपा के राम प्रताप यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसके अलावा सदर सीट से भाजपा की अदिति सिंह ने दूसरी बार नामांकन किया। बछरावां क्षेत्र से अपना दल से लक्ष्मीकांत ने पर्चा जमा किया। जिले में अब तक विधानसभा क्षेत्र की पांच सीटों के लिए 42 लोग नामांकन कर चुके हैं। गुरुवार (आज) नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।
विज्ञापन

बुधवार को सातवें दिन कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा में नामांकन हुए। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय अपने समर्थकों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज चौराहा पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने तीन सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी सीट से कांग्रेस से अतुल सिंह ने भी समर्थकों के साथ पहुंचकर पर्चा भरा। ऊंचाहार से बुधवार को निर्दलीय प्रमोद कुमार, अमरेश बहादुर, अक्षय प्रताप सिंह व उदयराज ने भी पर्चा भरा।
रायबरेली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी से अदिति सिंह ने नामांकन किया। इससे पहले डिग्री कॉलेज चौराहा पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी ने चार सेटों में पर्चा भरा।
सदर सीट से ही समाजवादी पार्टी से राम प्रताप यादव व हिंदुस्तान समाज पार्टी से राघवेंद्र ने नामांकन किया। बछरावां विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सुशील कुमार, आम आदमी पार्टी से दीपांकर, अपना दल से लक्ष्मीकांत और निर्दलीय गुरु प्रसाद ने नामांकन किया।
हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से सबका दल यूनाइटेड गिरजा शंकर, लोग पार्टी से सुषमा, निर्दलीय रूपेश चंद, सरेनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से सुधा द्विवेदी, अखिल भारतीय अपना दल से मनोरमा, राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया से धर्मेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र जमा किया। पांच सीटों के लिए अब तक 42 लोग नामांकन कर चुके हैं। गुरुवार को नामांकन का आखिरी दिन है।
ऊंचाहार से भाजपा ने लिया पर्चा
पांचों विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। बुधवार को ऊंचाहार से भाजपा से घोषित उम्मीद अमरपाल मौर्या सहित नौ लोगों ने पर्चा लिया।
जिले में अब तक 113 लोग 131 पर्चा खरीद चुके हैं। इसमें अब तक 42 लोग ही नामांकन करने आए हैं। आखिरी दिन निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन करने की संख्या बढ़ सकती है। बुधवार को हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से तीन निर्दलीयों, रायबरेली विधानसभा सीट से इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी व एक निर्दल के साथ ही ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र भाजपा व तीन निर्दलीयों ने पर्चा लिया।

सलोन में दो दिन में बिके सात पर्चे, नामांकन एक भी नहीं
पांचवें चरण में सलोन में 27 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को भी किसी भी उम्मीदवार ने अपना पर्चा नहीं दाखिल किया। अब तक भाजपा, कांग्रेस, सपा समेत सात लोग पर्चे ले चुके हैं। बुधवार को भारतीय पंचशील पार्टी, राष्ट्रीय किसान श्रमिक पार्टी के उम्मीदवारों ने एक-एक सेट पर्चा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed