{"_id":"5a60e8404f1c1ba0268b5262","slug":"181516300352-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से मिलेगी निजात, साफ सुथरा होगा अपना शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से मिलेगी निजात, साफ सुथरा होगा अपना शहर
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
34 वार्डों में डोर-टू-डोर उठाएंगे कूड़ा
रायबरेली। सुबह उठते ही घर के पास सीटी बजे और फिर कोई डोर बेल बजाए तो समझिए कोई कूड़ा लेने आया है। सॉलिड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट (एसएलआरएम) के तहत अब नगर पालिका के सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन होगा।
इसका लाभ शहर की तीन लाख आबादी को मिलेगा। इस कार्य में पालिका के 200 सफाई कर्मचारियों को लगाया जाएगा। साथ ही 30 वाहनों से कचरा ढोया जाएगा।
यह सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पहले सिर्फ सात वार्डों में शुरू की गई थी। कुछ दिन बाद यह बंद हो गई थी। अब इस योजना को नगर पालिका के सभी 34 वार्डों में लागू किया जाएगा।
इसमें सफाई कर्मचारी सुबह वाहनों के साथ नागरिकों के घर पहुंचेंगे। सीटी बजाकर या फिर घर की घंटी बजाकर कूड़ा कलेक्ट करेंगे। इसके बाद इकट्ठा कूड़ा वाहनों के जरिये रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर 25वीं वाहिनी पीएसी के पास स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट ले जाया जाएगा।