फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   राष्ट्रीय लोक अदालत में 4620 मामले निस्तारित

राष्ट्रीय लोक अदालत में 4620 मामले निस्तारित

Mon, 18 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में 4620 मामले निस्तारित
राष्ट्रीय लोक अदालत में 4620 मामले निस्तारित
विज्ञापन

रायबरेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को दीवानी कचहरी परिसर व विभिन्न तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। इसमें फौैजदारी, सिविल, राजस्व आदि से जुड़े कुल 4620 मामलों का निस्तारण किया गया।

लोक अदालत में प्रभारी जिला जज तरुण सक्सेना ने मोटर दुर्घटना प्रतिकर के तीन समेत चार मामलों का निपटारा किया। एडीजे महेंद्र कुमार आर्या ने तीन, रामकृपाल ने 10, राकेश कुमार त्रिपाठी ने 11, विजेश कुमार ने पांच, अचल नारायण सकलानी ने दो, चित्रा शर्मा ने एक, इफराक अहमद ने सात वादों का निस्तारण किया। कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अशोक कुमार ने 35 मामलों को सुलह समझौते से निपटाया। सिविल जज सीनियर डिवीजन अपर्णा त्रिपाठी ने 14, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन वीरेंद्र सिंह ने 30, एसीजेएम लवी यादव ने 187, पीयूष तिवारी ने 221, मेराज अहमद ने 98, पारितोष श्रेष्ठ ने 455, अंजू कांबोज ने 186, सुरेश कुमार दुबे ने 17, अलंकृता शक्ति त्रिपाठी ने 268, जया प्रियदर्शिनी ने 13 मामलों का निस्तारण किया। इसके अलावा आनंद मिश्र, सुमन तिवारी, सुचेता चौरसिया, कामायनी दुबे ने भी कई मामलों को निपटाया। विभिन्न बैंकों ने प्रीलिटिगेशन के तहत बैंक लोन के 612 मामलों समेत 1723 मामले निस्तारित किए। प्राधिकरण सचिव अभिषेक उपाध्याय ने लोगों से आपसी विवाद व लोक अदालत के माध्यम से निपटाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed