फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   खेत में गाय बांधने जाते किसान

खेत में गाय बांधने जाते किसान

Wed, 06 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खेत में गाय बांधने जाते किसान
सांड़ ने किसान को पटककर मार डाला
विज्ञापन

रायबरेली। फुरसतगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को खेत में गाय बांधने जा रहे एक किसान को मरकहे सांड़ ने पटक-पटककर मार डाला। इलाकाई लोग एकत्र होकर जब तक उसे बचाने का प्रयास करते, तब तक छोटेलाल की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर ग्रामीणों का मौके पर मजमा लग गया। सांड़ के न पकड़े जाने पर क्षेत्रीय लोगों में घटना के बाद से नाराजगी है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
फुरसतगंज थाना क्षेत्र के डिघिया निवासी छोटेलाल (55) पुत्र ननकऊ सुबह अपनी गाय को घर से बाहर खेत में बांधने जा रहा था। इसी दौरान छुट्टा सांड़ ने छोटेलाल को दौड़ा लिया। वह भाग नहीं पाया और सांड़ ने उसे पटक-पटककर मार डाला। वहां पर मौजूद कुछ लोग सांड़ के डर से उसे बचाने तक की हिम्मत नहीं जुटा पाए। शोरगुल पर आसपास के तमाम लोग पहुंचकर सांड़ को दौड़ाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पति की मौत की खबर पाते ही मृतक छोटेलाल की पत्नी सरजू एकदम से चकरा कर गिर पड़ी। कुछ देर बाद होश आया और फिर रोने लगी। मृतक के बेटे रामजसी, जगतपाल व महेश के भी आंसू नहीं थम रहे हैं। घटना की सूचना पर फुरसतगंज थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। एसओ का कहना है कि सांड़ के हमले में किसान की मौत हुई है। शव का पीएम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


पहले भी कई लोगों को कर चुका घायल
ग्रामीणों की मानें तो पहले भी कई लोगों को सांड़ मारकर घायल कर चुका है। कई बार वन विभाग के अधिकारियों से सांड़ को पकड़वाने की कोशिश की गई, इस पर ध्यान नहीं दिया गया। नतीजतन यह घटना हो गई। महेश, आशीष, नाजिम, श्यामा ने बताया कि सांड़ ने अब तक अनुराग, श्यामू, छोटेलाल, प्रदीप को मारकर घायल कर चुका है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि डिघिया के चारों तरफ के गांवों में इन सांड़ ने आतंक मचा रखा है, लेकिन इनको पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed