फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हर दिन दो स्कूलों में जाकर जांच करके सौैंपनी होगी रिपोर्ट

हर दिन दो स्कूलों में जाकर जांच करके सौैंपनी होगी रिपोर्ट

Wed, 23 Aug 2017 11:15 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
हर दिन दो स्कूलों में जाकर जांच करके सौैंपनी होगी रिपोर्ट
एमडीएम की गुणवत्ता परखने में नहीं चलेगी मनमानी
विज्ञापन

रायबरेली। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को परोसे जाने वाले एमडीएम की गुणवत्ता परखने में अब किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को हर दिन दो स्कूलों में जाकर एमडीएम चेक करने, नमूने लेने और इसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इसका मकसद बच्चों को शुद्ध भोजन उपलब्ध कराना है।

जिले में 2600 सरकारी स्कूल हैं, जिसमें ढाई लाख से ज्यादा बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दोपहर का भोजन दिया जाता है। उच्चाधिकारियों के आए आदेश के बाद अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को एमडीएम की गुणवत्ता जांच करने में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त न करने की बात कही है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को हर दिन दो स्कूलों का निरीक्षण करके एमडीएम को चेक करके नमूने लेने के निर्देश दिए है। साथ ही इसकी रिपोर्ट भी देने की बात कही है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों का प्रयास है कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को शुद्ध एमडीएम मिले। इस पर भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए कड़ाई से इस कार्य पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई खाद्य सुरक्षा अधिकारी लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed