फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने वाले ससुर को दस साल की कैद

आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने वाले ससुर को दस साल की कैद

Tue, 08 Jan 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने वाले ससुर को दस साल की कैद
रायबरेली। कोर्ट ने बहू को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले ससुर को दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही पांच हजार का अर्थदंड भी लगा है। यह फैसला कोर्ट संख्या एक के अपर सत्र न्यायाधीश रामकृपाल ने सोमवार को सुनाया।
विज्ञापन



अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले एडीजीसी (क्रिमिनल) अवधेश पांडेय व विवेक सिंह राठौर के मुताबिक रिपोर्ट डीह थाना क्षेत्र के पूरे गुलाबगंज मजरे खोरहटी निवासी व मृतका के पिता साहबदीन ने लिखाई थी। रिपोर्ट के अनुसार वादी की बेटी चंद्ररानी का विवाह घटना के करीब आठ वर्ष पूर्व डीह थाना क्षेत्र के दुर्गापुर मजरे रोखा निवासी रामकरन के साथ हुआ था।
विज्ञापन



वादी व दामाद रामकरन लुधियाना में काम करते थे। 22 नवंबर 2014 को दुर्गापुर में मेला व रात में नौटंकी थी। ससुर रामेश्वर व सास राजरानी वादी की बेटी चंद्ररानी को बहला-फुसला कर नौटंकी दिखाने को कहकर ले जा रहे थे। रास्ते में बेटी को कुएं में गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



साक्ष्य मिटाने के लिए चंद्ररानी के छह साल के बेटे कपिल को भी कुएं में फेंक दिया। इससे चंद्ररानी व कपिल दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने विवेचना के बाद ससुर रामेश्वर के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त रामेश्वर को सजा सुनाई। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed