फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   संदिग्ध हालात में कमरे में लटकता मिला युवती का शव

संदिग्ध हालात में कमरे में लटकता मिला युवती का शव

Thu, 18 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में कमरे में लटकता मिला युवती का शव
कमरे में लटकता मिला युवती का शव
विज्ञापन


रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक कमरे में युवती का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। युवती ने दो साल पहले ही घर से भागकर गांव के ही युवक के साथ लव मैरिज की थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फॉरेसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को खुदकुशी मान रही है।
विज्ञापन


नसीराबाद के बबुरी गांव निवासी अजय कुमार और यहीं की रहने वाली चांदनी सिंह (19) ने दो साल पहले लव मैरिज की थी।

दोनों शहर के कप्तान का पुरवा में किराए के मकान में रहते थे। मंगलवार शाम अजय अपने गांव चला गया था। कमरे में अकेले सिर्फ चांदनी थी।

सुबह अजय कमरे पर पहुंचा तो चांदनी का शव रस्सी के सहारे छत के कुंडे से लटक रहा था। यह देख वह सन्न रह गया। आननफानन उसने पुलिस को सूचना दी।

इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज रोहित उपाध्याय टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए।

चौकी इंचार्ज का कहना है कि मृतका ने अजय के साथ लव मैरिज की थी। दोनों यहां पर किराए के कमरे में रहते थे। वैसे तो प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed