{"_id":"5a5f8ff54f1c1ba1268b4f99","slug":"161516212213-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी टीम के छापे में 152 लीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी टीम के छापे में 152 लीटर
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
152 लीटर शराब बरामद, 17 धंधेबाजों पर केस
रायबरेली। बाराबंकी जिले में शराब पीने से हुई मौत के बाद आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को कई गांवों में छापा मारकर 152 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
साथ ही भारी संख्या में लहन नष्ट करवाया। शराब बनाने वाले 17 धंधेबाजों पर केस दर्ज कराया गया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
एसडीएम सदर गौरव शुक्ला व आबकारी निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा, विनोद सिंह की टीम ने गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बढ़इन का पुरवा, सोमवंशी का पुरवा, सरायं डिगोसा गांव में छापेमारी करके कच्ची शराब बरामद की।
इसके अलावा मिल एरिया, महराजगंज और हरचंदपुर क्षेत्र के भी कई गांवों में छापेमारी करके शराब बरामद की गई। आबकारी निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि सभी स्थानों पर छापा मारकर 152 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है।
17 धंधेबाजों पर केस दर्ज कराया गया है। 1500 किलो लहन नष्ट कराया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि बाराबंकी की घटना के बाद सभी आबकारी निरीक्षकों से छापेमारी करके धंधेबाजों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।