फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सिंचाई विभाग ने अवैध कब्जेदारों पर कसा शिकंजा

सिंचाई विभाग ने अवैध कब्जेदारों पर कसा शिकंजा

Thu, 21 Dec 2017 01:49 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग ने अवैध कब्जेदारों पर कसा शिकंजा
24 बीघे भूमि पर गेहूं की फसल को जेसीबी से कराया नष्ट
विज्ञापन

रायबरेली। सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू हो गया है। रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग के किनारे बेशकीमती भूमि पर किए गए कब्जे को सिंचाई विभाग के अफसराें ने बुधवार को तहसील प्रशासन की मदद से हटवा दिया। भूमि पर बोई गई गेहूं की फसल को नष्ट करा दिया गया।
सिंचाई खंड की रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर रॉयन स्कूल के सामने 24 बीघे कीमती भूमि है। यह भूमि सिंचाई विभाग के ईंट भट्ठे के नाम दर्ज है। सालों से लोग इस भूमि पर कब्जा करके खेती करते थे। सिंचाई विभाग ने कई बार जमीन को कब्जा मुक्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पहुंच वालाें के दबाव में आकर कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। शासन के दबाव पर डीएम संजय कुमार खत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सदर तहसीलदार सौरभ शुक्ला और सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता त्रियंबक त्रिपाठी की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची। खेत में बोई गई गेहूं की फसल को जेसीबी से नष्ट करा दिया। एक्सईएन ने बताया कि 24 बीघे भूमि राजस्व अभिलेखों में सिंचाई विभाग के भट्ठे के नाम दर्ज है। तहसील प्रशासन की मदद से फसल को जेसीबी से नष्ट करा दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई दोबारा कब्जा करता है, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed