फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बसपा प्रत्याशी की प्रेस काफ्रेंस के दौरान प्लाइंग स्क्वायड टीम का छापा

बसपा प्रत्याशी की प्रेस काफ्रेंस के दौरान प्लाइंग स्क्वायड टीम का छापा

Wed, 22 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी की प्रेस काफ्रेंस के दौरान प्लाइंग स्क्वायड टीम का छापा
उड़न दस्ते ने जब्त की डायरियां
विज्ञापन

रायबरेली। नगर पालिका रायबरेली से अध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी की पत्रकार वार्ता में मंगलवार को उड़न दस्ते ने छापा मारा। टीम ने मीडिया कर्मियों को वितरित की गईं नववर्ष की 25 डायरियां जब्त कर ली। टीम प्रभारी तरुण कुमार का कहना डायरी बांटने की अनुमति नहीं ली गई थी। पूरी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने के साथ सदर कोतवाली में बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने की तहरीर दी गई है।

स्मार्ट सिटी बनाने के होंगे प्रयास
रायबरेली । सुपर मार्केट में एक होटल में पत्रकार वार्ता में पालिका अध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी रीना ने कहा कि जनता ने उन्हें मौका दिया तो शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे। नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्लों की सड़कों को मुख्य मार्ग से जोड़ने, नालियों की साफ-सफाई, गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था, पार्कों के सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। पूर्व विधायक तिलोई डॉ. मुसलिम ने कहा कि यहां की जनता ने हमेशा मुझे व मेरे परिवार का साथ दिया है। विकास कार्य के नाम पर जनता को ठगा गया है। रीना के चुनाव जीतने पर यहां का विकास कार्य तेजी से कराया जाएगा। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष बाल कुमार गौतम, मुशीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed