{"_id":"59fb64ee4f1c1b3c3d8b4f3c","slug":"161509647598-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी हादसे की जांच करेंगे एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी हादसे की जांच करेंगे एडीएम
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी हादसे की जांच करेंगे एडीएम
रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में बॉयलर का पाइप फटने से हुई घटना की जांच अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) से कराई जायेगी। यह जानकारी स्वयं अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि.रा.) डा. राजेश कुमार प्रजापति ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी ऊँचाहार में बॉयलर का पाइप फटने से घटित घटना के कारणों की जांच जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार उन्हें सौंपी गई है। इस घटना के संबंध में जिस किसी को भी लिखित एवं मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत करना हो, वह अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) रायबरेली के कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में एक सप्ताह के अंदर किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है। ब्यूरो