फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हाईवे व डिवाइडरों के अवैध कटों को बंद कराने के आदेश

हाईवे व डिवाइडरों के अवैध कटों को बंद कराने के आदेश

Fri, 14 Jun 2019 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
हाईवे व डिवाइडरों के अवैध कटों को बंद कराने के आदेश
हाईवे व डिवाइडरों के सभी अवैध कट बंद कराएं
विज्ञापन

रायबरेली। बचत भवन में गुरुवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम नेहा शर्मा ने एआरटीओ, एनएचईआई एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों पर बने सभी अवैध कट हरहाल में बंद कराएं। त्रिपुला चौराहा पर लगे स्पीड रडॉर के खराब कैमरे को ठीक कराकर उसे शुरू कराने के आदेश दिए।

डीएम ने कहा कि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। स्कूलों में छात्र-छात्राओं, तथा वाहन चालकों को समय-समय पर यातायात नियमों के प्रशिक्षण दिया जाए। वाहन चालकों का कैंप में आंख, शुगर, बीपी आदि का चेकअप कराया जाए। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिवाइडरों को अवैध रूप से काटने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए और अवैध कटों को बंद कराया जाए।
विज्ञापन


राजमार्गों के किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाए। डीएम ने कहा कि मार्ग दुर्घटना से प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल एंबुलेंस सेवा एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बंदोबस्त किए जाएं। सड़कों पर बोर्ड डिवाइडर चिन्ह व यातायात संकेतक आदि तत्काल लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जितने भी ब्लैक स्पॉट हैं उन्हें जल्द से जल्द बंद करवाया जाए। इस मौके पर एआरटीओ (प्रशासन) संजय तिवारी, एआरटीओ (प्रवर्तन) संदीप कुमार जायसवाल, प्रभारी सीएमओ डॉ. एसके चक आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed